फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शिक्षक के रूप में भी काम करेंगी केजीएमयू की कुलपति

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू की कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद हिमेटोलॉजी विभाग की शिक्षक के रूप में भी काम करती नजर आएंगी। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के मानक पूरे करने के लिए उन्हें विभाग में प्रोफेसर के रूप में नामित किया गया है।
विज्ञापन


हिमेटोलॉजी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. एके त्रिपाठी की सेवानिवृत्ति के बाद राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के मानक पूरे नहीं हो पा रहे हैं। इसके अनुसार विभाग में कम से कम एक प्रोफेसर, एक एसोसिएट प्रोफेसर और एक असिस्टेंट प्रोफेसर होना अनिवार्य है।



इसे देखते हुए केजीएमयू की कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद (जो मूल रूप से पीजीआई के हिमेटोलॉजी विभाग की शिक्षक हैं) को प्रोफेसर के रूप में नामित करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रो. नित्यानंद इस समय पीजीआई से अवकाश पर हैं, जिसमें कोई वैधानिक बाधा भी नहीं है। प्रस्ताव मंजूर कर लिया गया है। ऐसे में अब वे प्रोफेसर के रूप में काम कर सकेंगी।
विज्ञापन




पीजीआई निदेशक ओपीडी में देते हैं परामर्श



विभाग में प्रोफेसर के रूप में काम करते हुए प्रो. सोनिया नित्यानंद हिमेटोलॉजी की ओपीडी में मरीजो को परामर्श देते हुए भी नजर आ सकती हैं। वे ऐसा करती हैं तो पीजीआई के निदेशक प्रो. आरके धीमन की फेहरिस्त में शामिल हो जाएंगी। वे पीजीआई में हेपेटोलॉजी (लिवर संबंधी बीमारी) की ओपीडी में मरीजों को परामर्श देते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें