फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काले रंग की जोधपुरी जैकेट में दिखेंगे यूपी के ये डॉक्टर

Wed, 18 Nov 2015 05:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
केजीएमयू के दीक्षांत समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंगलवार को कुलपति प्रो. रविकांत ने 20 दिसंबर को दीक्षांत समारोह में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स के लिए ड्रेस कोड जारी कर दिया।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. रविकांत ने बताया कि राज्यपाल राम नाईक कुलाधिपति के तौर पर व सीएम अखिलेश यादव मुख्य अतिथि होंगे। बताया कि जॉर्जियन होने की डिग्री लेने जा रहे लड़के काले रंग की पूरी आस्तीन की जैकेट पहनेंगे।

इसमें काले रंग की पैंट, काला जूता और काले मोजे के साथ नैरो शॉल गले में रहेगा। लड़कियों के लिए भी काले रंग का कोट, पीले रंग शेड की साड़ी और नैरो शॉल का ड्रेस कोड है।
विज्ञापन


करीब 350 स्टूडेंट को राज्यपाल और मुख्यमंत्री अपने हाथ से डिग्री देंगे। लड़कों का नेतृत्व प्रो. एके श्रीवास्तव और लड़कियों का नेतृत्व प्रो. मधुमति गोयल करेंगी। दीक्षांत से पहले दोनों अधिकारी सभी स्टूडेंट की फुल ड्रेस रिहर्सल कराएंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें