फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: केजीएमयू में गैर शैक्षणिक पदों की भर्ती परीक्षा नवंबर में होगी

विज्ञापन
केजीएमयू में गैर शैक्षणिक पदों की भर्ती परीक्षा नवंबर में होगी
विज्ञापन
लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में गैर शैक्षणिक पदों के अभ्यर्थियों लिए खुशखबरी है। संस्थान में नियमित भर्ती के लिए परीक्षा नवंबर महीने में होगी। केजीएमयू प्रशासन ने इसकी सूचना दी है। केजीएमयू प्रवक्ता प्रो. केके सिंह ने बताया कि अभ्यर्थियों को तारीख की सूचना जल्द दी जाएगी। केजीएमयू में नवंबर 2024 में 332 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हुई थी। इसके बाद केजीएमयू प्रशासन नैक की तैयारियों में उलझ गया था। इस वजह से भर्ती प्रक्रिया अटकी थी। नैक में ए प्लस-प्लस ग्रेड हासिल करने के बाद अब केजीएमयू प्रशासन भर्ती प्रक्रिया जल्द से जल्द करना चाहता है।
विज्ञापन

केजीएमयू की ओपीडी में इस समय रोजाना सात से आठ हजार मरीज आ रहे हैं। साथ ही भर्ती मरीजों व विभिन्न प्रकार की जांच में भी कर्मियों की कमी रहती है। इसे देखते हुए संस्थान ने 17 प्रकार के पदों पर आवेदन मांगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें