फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजीएमयू में अब आयुर्वेदिक दवाओं से भी इलाज की तैयारी, आयुष मंत्रालय ने भेजी गाइडलाइन

Tue, 12 May 2020 11:02 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

केजीएमयू में अब आयुर्वेदिक दवाओं से भी कोरोना के मरीजों के इलाज की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में आयुष मंत्रालय ने केजीएमयू को गाइडलाइन भेजी है।

विज्ञापन


एथिकल कमेटी की मंजूरी के बाद नई व्यवस्था लागू की जाएगी। आयुर्वेदिक दवाओं में ज्यादातर इम्यूनिटी बढ़ाने वाली से दवाएं होंगी। आरोग्य भारती की ओर से आयोजित राष्ट्रीय वेबिनार में देशभर के विभिन्न चिकित्सा पद्धति के डॉक्टरों ने कोरोना वायरस के इलाज पर अपने विचार रखे।

इस दौरान केजीएमयू कुलपति डॉ. एमएलबी भट्ट ने कहा कि आयुष मंत्रालय की गाइडलाइन में कोरोना से पीड़ित मरीजों के इलाज के दौरान आयुर्वेदिक दवाओं के प्रयोग की बात कही गई है।
विज्ञापन

 

आयुर्वेदिक दवाएं है कारगर

गाइडलाइन को  मंजूरी देने के लिए एथिकल कमेटी में प्रस्ताव रखा गया है। कमेटी की मंजूरी के बाद गाइडलाइन के अनुसार, आयुर्वेद विशेषज्ञों से मदद ली जाएगी और उनकी सलाह पर जरूरत के हिसाब से मरीजों को आयुर्वेदिक  दवाएं दी जाएंगी। 

वेबिनार के जरिए दिल्ली स्थित चौधरी ब्रह्मप्रकाश चरक आयुर्वेदिक संस्थान के निदेशक व प्रिंसिपल डॉ. विदुला गुज्जरवार ने बताया कि सरकार के सहयोग से उनके चिकित्सा संस्थान में 114 कोरोना मरीजों को आयुर्वेद दवाओं से इलाज मुहैया कराया जा रहा है।

इसमें शंसमनी वटी, नागरादि कषाय व आमलकी चूर्ण समेत अन्य दवाएं दी जा रही हैं। इलाज के बाद 14 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। बाकी मरीजों की तबीयत में भी सुधार आ रहा है।

अब समन्वित चिकित्सा पर जोर

कुलपति प्रो. एमएलबी भट्ट ने बताया कि कोरोना के बढ़ते प्रसार को देखते हुए सभी विधाओं को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। एलोपैथी के विशेषज्ञ मरीजों के इलाज में जुटे हैं लेकिन वैकल्पिक चिकित्सा पर भी विचार किया जा रहा है।

इसी के तहत आयुर्वेद के विशेषज्ञों से विमर्श किया गया है। इलाज से जुड़ा प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है। एथिकल कमेटी की संस्तुति के बाद उन विशेषज्ञों से परामर्श लिया जाएगा जो आयुर्वेद के जरिए इलाज कर रहे हैं।

यहां भर्ती होने वाले मरीजों में एलोपैथी का प्रयोग पहले की तरह जारी रहेगा। लेकिन आयुर्वेद में जो दवाएं कारगर है उन्हें भी मरीज की स्थिति के अनुसार प्रयोग किया जाएगा।

आयुष मंत्रालय से एक विस्तृत विवरण भी मांगा गया है। वेबिनार में कुछ विशेषज्ञों ने जलनेति एवं भस्त्रिका प्राणायाम को भी कारगर बताया है।
विज्ञापन

तीन कैटेगरी में बांट कर होता है इलाज

तिब्बिया कॉलेज के द्रव्यगुण विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शालिनी ने बताया कि उनके यहां आयुर्वेद से 95 मरीजों का इलाज चल रहा है। इन्हें एसिम्प्टोमैटिक, माइल्ड एवं सीवियर कैटेगरी में बांटकर उनकी स्थिति के अनुसार दिनचर्या, आहार, चिकित्सा तथा अन्य आयुर्वेद के योगों के अनुसार उपचार किया जा रहा है।

इस दौरान होम्योपैथी के डॉ. बीएन सिंह ने बताया कि होम्योपैथ में आर्सेनिक एल्बम को कोराना में कारगर पाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें