फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: PGI में नौकरी के नाम पर KGMU की नर्स से 14 लाख की ठगी, सैन्यकर्मी समेत दो के खातों से 1.87 लाख पार

Mon, 30 Dec 2024 04:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

SGPGI में नौकरी के नाम पर KGMU की नर्स से 14 लाख की ठगी की गई। वहीं अन्य मामले में जालसाजों ने सैन्यकर्मी समेत दो के खातों से 1.87 लाख पार कर दिए। 
विज्ञापन
ठगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में केजीएमयू में संविदा पर तैनात नर्स से दंपती समेत तीन लोगों ने 14 लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों ने पीजीआई में नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। 

विज्ञापन


मामला पारा क्षेत्र के डूडा कॉलोनी का है। यहां की रहने वाली सरिता ने बताया कि करीब दो साल पहले उनकी मुलाकात सुशांत गोल्फ सिटी निवासी सूरज केसरवानी से हुई। सूरज उसकी पत्नी खुशी और साले प्रिंस का सरिता के घर आना जाना हो गया। 

नौकरी में 14 लाख का खर्च बताया

सूरज ने उन्हें बताया कि उसकी पत्नी की नौकरी पीजीआई में स्टाफ नर्स के पद पर लगी है। वह सरिता की नौकरी लगवा सकता है। नर्स ने यह बात पति आशीष को बताई। आशीष के हामी भरने पर सूरज ने नौकरी में 14 लाख का खर्च बताया।

इस पर सरिता ने रुपये सूरज को दे दिए। मगर उनकी नौकरी नहीं लगी। दबाव डालने पर आरोपी टालमटोल करता रहा। दो साल बीतने पर पीड़िता ने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने धमकाना शुरू कर दिया। इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है।

सैन्यकर्मी समेत दो के खातों से 1.87 लाख पार

जालसाजों ने सैन्यकर्मी सहित दो के खातों से 1.87 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने कैंट और गुडंबा थाने में केस दर्ज कराया है। कैंट निवासी सैन्यकर्मी कोल्प्प्रया डीएन के मुताबिक एक दिसंबर को उनके पास एक कॉल आई थी। 

विज्ञापन


फोन करने वाले ने मोबाइल नंबर की केवाईसी कराने के नाम पर उनके खाते से 92 हजार निकाल लिए। उधर, गुडंबा निवासी मंजू से ठगों ने एनसीपीआई का कस्टमर केयर कर्मी बन 94 हजार रुपये ऐंठ लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें