फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: यूपी विधानसभा अध्यक्ष बोले - महाकुंभ में आएंगे 40 करोड़ श्रद्धालु, हर सुविधा का रखा जा रहा ध्यान

Mon, 30 Dec 2024 04:39 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

यूपी के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि यह हम सभी का सौभाग्य है कि 144 वर्ष बाद महाकुंभ का योग बन रहा है। देश दुनिया को निमंत्रण भेजा गया है। मुख्यमंत्री योगी खुद इसकी निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना सोमवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। इस दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि महाकुंभ धरती में एकत्रीकरण का महायज्ञ है। जहां समरसता, संस्कार, त्याग और तपस्या का संगम है। महाकुंभ में 40 करोड़ श्रद्धालुओं की आने की संभावना है। सरकार की तरफ से तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

विज्ञापन


श्रद्धालुओं की सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं। हम सब सौभाग्यशाली हैं 144 वर्ष बाद महाकुंभ का योग बना है। देश और दुनिया को आमंत्रण है। कुंभ न पक्ष का न हीं विपक्ष का है। कुंभ देश की आस्था है। सिख, जैन, क्रिश्चन, मुस्लिम समाज के लोग भी कुंभ में योगदान देते हैं।

ये भी पढ़ें - भाजपा के लिए झटके... सबक और वापसी करने का रहा यह वर्ष, योगी के संगठनात्मक कौशल का मिला प्रमाण
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 2024 में अपने चरम पर पहुंची सपा, रणनीति में किया बड़ा बदलाव, पर साल बीतते-बीतते लगे ये झटके भी


अयोध्या केंद्र बिंदु है, जो श्रद्धालु कुंभ में आयेंगे वह अयोध्या भी आएंगे। अयोध्या में श्रद्धालु बढ़ेंगे। राम मंदिर बनने के बाद यूपी आने वाला व्यक्ति अयोध्या जरूर आता है। यूपी पर्यटन की नगरी है उत्तर प्रदेश में पर्यटन बढ़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की इकोनॉमी को 5 ट्रिलियन बनाने का लक्ष्य रखा है। यूपी में पर्यटन से वन ट्रिलियन इकोनॉमी बनेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें