केजीएमयू में बसंत पंचमी पर कायम रही 114 साल पुरानी परंपरा
किग जॉर्ज विश्वविद्यालय में शुक्रवार को बसंत पंचमी के पर्व पर 114 साल पुरानी परंपरा के तहत हर्षोल्लास के साथ पूजन कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के साथ ही पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीरसिंह भी मौजूद रहे। केजीएमयू कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने दोनों अतिथियों का स्वगात किया।
केजीएमयू में बसंत पंचमी के मौके पर बड़े स्तर पर फूलों की रंगोली बनाने का सिलसिला कई दिन पहले से शुरू हो जाता है। शुक्रवार को बसंत पर्व पर छात्र-छात्राओं ने फूलों की होली खेलकर एक दूसरे को बधाई दी। इस दौरान सभीशिक्षक, रेजिडेंट और कर्मचारी उपस्थित रहे। केजीएमयू के बसंतोत्सव में शमिल होने के लिए पूर्व शिक्षक भी पहुंचे।
केजीएमयू में बसंत पंचमी पर कायम रही 114 साल पुरानी परंपरा
केजीएमयू में बसंत पंचमी पर कायम रही 114 साल पुरानी परंपरा