फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: टीबी मरीजों को गोद लेने के लिए महीने भर पदयात्रा

विज्ञापन
व्यापारी नेता संदीप बंसल और नर्सिंग सुप्रीटेंडेंट प्रदीप गंगवार
विज्ञापन
केजीएमयू के डिप्टी नर्सिंग सुपरिटेंडेंट प्रदीप गंगवार ने टीबी मरीजों को पोषणयुक्त आहार उपलब्ध कराने के लिए एक महीने तक शहर के विभिन्न बाजारों में पदयात्रा करेंगे। इसके लिए नर्सिंग सुपरिटेंडेंट ने एक महीने का अर्जित अवकाश लिया है। इस अभियान में सहयोग के लिए व्यापार मंडल के अध्यक्ष संदीप बंसल से भी सहयोग मांगा गया है।
विज्ञापन

प्रदीप गंगवार के मुताबिक टीबी ग्रस्त मरीजों मे से 78 फीसदी कमजोर आर्थिक वर्ग वाले होते हैं। इसको देखते हुए पिछले 10 महीने से इन मरीजों को पोषण पोटली उपलब्ध कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान से व्यापारियों को जोड़ने के लिए एक महीने की पदयात्रा का कार्यक्रम बनाया गया है। इसके तहत शहर के सभी बड़े बाजारों- चौक, अलीगंज , कपूरथला, महानगर, हज़रतगंज, इंद्रानगर, गोमतीनगर, तेलीबाग, आलमबाग, राजाजीपुरम के व्यापारियों से दुकान दर दुकान जाकर मरीजों को गोद लेने का अनुरोध किया जाएगा। इसके लिए सोमवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल भेंट करके सहयोग मांगा गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें