19 रेलकर्मियों को दी भावभीनी विदाई
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के हजरतगंज स्थित डीआरएम कार्यालय के बहुउद्देशीय हॉल में सोमवार को 19 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को भावभीनी विदाई गई। जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि मण्डल वित्त प्रबंधक उमेश कुमार एवं सहायक मण्डल कार्मिक अधिकारी सतीश कुमार श्रीवास्तव की उपस्थिति में रेलकर्मियों को सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई देते हुए समापक राशि का प्रपत्र एवं सेवानिवृत्ति प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। रेलकर्मियों का उनकी सेवा, समर्पण, निष्ठा एवं अतुलनीय योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने सेवानिवृत्त हुए रेलकर्मियों के दीर्घायु की भी कामना की। इस अवसर पर अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।