किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) ने वर्ष 2026 में होने वाली सभी परीक्षाओं का प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. अनूप कुमार वर्मा की ओर से इसकी सूचना और सभी विभागाध्यक्षों को भी भेज दी गई है।
केजीएमयू में इस समय स्नातक पर एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी नर्सिंग के पाठ्यक्रम संचालित हैं। परास्नातक स्तर पर एमडी और एमएस, एमडीएस, एमएससी क्लीनिकल साइकोलॉजी, एमएचए (अस्पताल प्रशासन में मास्टर) और विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रम- मनोरोग नर्सिंग में डिप्लोमा के साथ ही डीएम और एमसीएच, एमफिल, पोस्ट-डॉक्टरेट, पैरामेडिकल पाठ्यक्रम, डिप्लोमा इन हेल्थ एंड सैनिटेशन और आहार विशेषज्ञ के पाठ्यक्रम संचालित हैं। केजीएमयू ने इनके प्रस्तावित पाठ्यक्रम चल रहे हैं। इनके प्रस्तावित पाठ्यक्रम जारी होने से दो परीक्षा की तारीख एक दिन नहीं पड़ेगी।