फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: केजीएमयू के डॉ. वैभव जायसवाल ने हासिल की यूरोपियन ट्रॉमा सर्जरी फेलोशिप

विज्ञापन
केजीएमयू के डॉ. वैभव जायसवाल ने हासिल की यूरोपियन ट्रॉमा सर्जरी फेलोशिप
विज्ञापन
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू), लखनऊ के एसोसिएट प्रोफेसर (ट्रॉमा सर्जरी) और ट्रॉमा सेंटर के डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. वैभव जायसवाल ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। डॉ. जायसवाल ने बर्लिन में ईबीएसक्यू ट्रॉमा परीक्षा उत्तीर्ण कर यूरोपियन ट्रॉमा सर्जरी फैलोशिप प्राप्त करने वाले पहले एशियाई-भारतीय सर्जन बनने का गौरव प्राप्त किया है।
विज्ञापन

केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया कि यह परीक्षा 27 अक्तूबर, 2025 को बर्लिन (जर्मनी) में आयोजित की गई। परीक्षा पास करके डॉ. जायसवाल चुनिंदा वैश्विक ट्रॉमा सर्जनों की श्रेणी में शामिल हो गए हैं। परीक्षा के परिणाम की औपचारिक घोषणा प्रो. पॉल एम. रोम्मेंस, चेयरमैन, डिवीजन ऑफ ट्रॉमा सर्जरी ने की। यह योग्यता फेलोशिप ऑफ द यूरोपियन बोर्ड ऑफ सर्जरी कहलाती है, जो सर्जरी के क्षेत्र में नैतिकता, अकादमिक उत्कृष्टता और नैदानिक दक्षता का वैश्विक प्रतीक मानी जाती है। केजीएमयू की कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने डॉ. जायसवाल को इस असाधारण सफलता पर बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें