काकोरी के बदलू राम (50) मरकर भी तीन लोगों की जिंदगी दे गए। सिर पर चोट के कारण उसकी ब्रेन डेथ हो चुकी थी।
इसीलिए ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टरों ने उसके अंग दान कर जरूरतमंद मरीजों के जीवन बचाने का प्रस्ताव बदलू के परिवारीजनों के सामने रखा।
अनुमति मिलने के बाद बदलू का लिवर और दोनों किडनी मरीजों को ट्रांसप्लांट करने के लिए निकाल ली गई।
उसका लिवर आरएनआर आर्मी हॉस्पिटल दिल्ली, एक किडनी केजीएमयू और दूसरी किडनी एसजीपीजीआई के मरीज को ट्रांसप्लांट के लिए दी गई।
यह पहला मौका है जब केजीएमयू में कैडबर से किडनी ट्रांसप्लांट किया गया। पीजीआई में यह सुविधा पहले से ही उपलब्ध्ा है।
काकोरी के वली नगर मोहल्ला निवासी किसान बदलू बुधवार को विरोधियों के हमले में बुरी तरह घायल हो गए थे।