फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 14 नवंबर को होगी केजीएमयू में गैर-शैक्षणिक पदों की भर्ती परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती की परीक्षा 14 नवंबर को होगी। केजीएमयू ने इसकी तारीख घोषित कर दी है। जल्द ही इसके प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

केजीएमयू प्रवक्ता प्रो. केके सिंह ने बताया कि भर्ती परीक्षा के लिए 14 नवंबर की तारीख की गई है। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। केजीएमयू की ओपीडी में इस समय रोजाना सात से आठ हजार मरीज आ रहे हैं। ओपीडी के साथ ही भर्ती मरीजों और विभिन्न प्रकार की जांच में भी कर्मियों की कमी रहती है। लंबे समय से यहां नियमित पदों पर भर्ती नहीं हुई है। इसकी वजह से करीब साढ़े छह हजार कर्मचारी आउटसोर्सिंग पर काम कर रहे हैं। इस कमी को देखते हुए संस्थान ने 17 प्रकार के पदों पर कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे थे। अब इसकी परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें