फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: केजीएमयू में मरीजों की रोटियों में कटौती, मेस में भी किल्लत

विज्ञापन
मरीजों के खाना न खाने से बचा भोजन।
विज्ञापन
लखनऊ। व्यावसायिक सिलिंडर की आपूर्ति बाधित होने का असर केजीएमयू में मरीजों के भोजन पर दिखाई देने लगा है। बुधवार को मरीजों की थाली में चार के बजाय दो रोटी ही दी गईं। वहीं विद्यार्थियों की कई मेस में खाना नहीं बन सका।
विज्ञापन


केजीएमयू में मरीजों का भोजन सौर ऊर्जा प्लांट लगा है, लेकिन रोटियां गैस पर ही सेंकी जाती हैं। व्यावसायिक सिलिंडर की आपूर्ति बाधित होने से वेंडर ने रोटी के बजाय चावल की मात्रा बढ़ाकर भोजन सप्लाई किया। सामान्य तौर पर यहां दाल और सब्जी के साथ चार रोटी और चावल दिया जाता है। बुधवार को चार के बजाय सिर्फ दो-दो रोटी ही दी गईं। इतना ही नहीं, संस्थान में विद्यार्थियों की कई मेस में गैस का संकट पैदा हो गया। जैसे-तैसे शाम का भोजन बनाया गया। आधा-अधूरा भोजन देखकर काफी विद्यार्थियों ने बाहर ही भोजन किया।



-
काफी मरीजों को होती है चावल से समस्या

केजीएमयू में भले ही मरीजों की रोटियों की संख्या में कटौती कर काम चलाया गया हो, लेकिन यह व्यवस्था कई मरीजों के लिए काफी भारी पड़ गई। असल में काफी मरीजों को चावल खाने की मनाही होती है। ऐसे में नई व्यवस्था उनके लिए भारी पड़ गई। हालांकि केजीएमयू प्रशासन ने बृहस्पतिवार को रोटी मेकर लाने की बात कही है। यह बिजली से चलता है और गैस की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन





लकड़ी जलाने की अनुमति मांगी गई

केजीएमयू के छात्रावासों में मेस संचालकों ने गैस की किल्लत होने पर बुधवार को जैसे-तैसे भोजन बनाया। गैस समाप्त होने पर मेस संचालकों ने बृहस्पतिवार से छात्रावासों में लकड़ी जलाने की अनुमति मांगी है।





केजीएममयू में फिलहाल गैस का कोई संकट नहीं है। कुछ छात्रावासों से गैस की कमी की बात सामने आने पर जिला प्रशासन से बात की गई है। जिला प्रशासन ने छात्रावासों और मरीजों के भोजन के लिए जरूरी मात्रा में सिलेंडर की आपूर्ति करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


प्रो. केके सिंह, प्रवक्ता केजीएमयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें