फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिवेट सना मोहसिन, चांसलर आकर्षि गुप्ता के नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो --
विज्ञापन

केजीएमयू का हीवेट अवॉर्ड सना और चॉसलर आकर्षि के नाम
क्रासर- दीक्षांत समारोह में दिए जाएंगे 44 अवॉर्ड, अभी तय नहीं हो पाए हैं चार अवॉर्ड
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। केजीएमयू के दीक्षांत समारोह में इस बार 44 अवॉर्ड दिए जाएंगे, जबकि 1200 छात्रों को डिग्री बांटी जाएंगी। इस बार दो नए अवॉर्ड शुरू किए गए हैं। प्रतिष्ठित हीवेट अवॉर्ड लखनऊ की सना मोहसिन को मिलेगा तो चांसलर अवार्ड सहारनपुर की आकर्षि गुप्ता को। तीसरा प्रतिष्ठित अवॉर्ड एमडी पैथोलॉजी की बनारस निवासी डॉ. शालिनी सिंह को दिया जाएगा।
केजीएमयू के 15वें दीक्षांत समारोह में 44 छात्र-छात्राओं को अवॉर्ड दिए जाएंगे। हालांकि अभी तक केजीएमयू प्रशासन चार अवॉर्ड पाने वालों की सूची तैयार नहीं कर पाया है। इसके पीछे डेंटल संकाय के परीक्षा परिणाम में देरी बताया गया है। प्रमुख अवॉर्ड इस बार भी छात्राओं के नाम हैं। बुधवार को प्रति कुलपति प्रो. मधुमति गोयल ने प्रेस कांफ्रेंस कर अवॉर्ड के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बार दो नए अवॉर्ड शुरू किए गए हैं। इसमें पीजी टॉपर छात्र के लिए प्रो. विनीता दास गोल्ड मेडल डॉ. शालिनी सिंह और एमएस ऑप्थमोलॉजी छात्र के लिए शुरू हो रहे डॉ. गिरीश चंद्र फाउंडेशन गोल्ड मेडल डॉ. स्वाति प्रियदर्शिनी को दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हिवेट गोल्ड मेडल की शुरुआत 1916 में हुई थी। पहला अवॉर्ड डॉ. केएस निगम को मिला था। इस बार डॉ. केबी भाटिया गोल्ड मेडल एवं लाइफ टाइम एचीवमेंट अवॉर्ड डॉ. एसके दास को दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस बार अवॉर्ड पाने वाले प्रमुख छात्र-छात्राएं
सना मोहसिन, आकर्षि गुप्ता, डॉ. शालिनी सिंह, डॉ. पुनीत प्रकाश, डॉ. सौरभ गुप्ता, डॉ. सागरिका महापात्रा, डॉ. समीर, डॉ. समर्थ अग्रवाल, डॉ. सौरव प्रधान, डॉ. परमिंदर सिंह, डॉ. ज्योति, डॉ. विकास जैन, डॉ. प्रतिभा सिंह, डॉ. शशांक कुमार, डॉ. चंद्रमौलि मिश्रा, डॉ. सुगंधा शर्मा, डॉ. खुशबू पांडेय, डॉ. रोहिन कुमार सैनी, डॉ. उमेश चंद्र त्रिपाठी, डॉ. आकाश खंडेलवाल, डॉ. कुंतल कुमार सिन्हा, डॉ. नितिका पांडेय, डॉ. नईम , डॉ. चंद्रशेखर, डॉ. आशुतोष कपूर, डॉ. अभिलाष सिन्हा, डॉ. तनय दीक्षित, डॉ. बापी बर्मन, डॉ. अंजलि सचान, डॉ. जयदेव, डॉ. कृष्णकुमार, डॉ. नूपुर, डॉ. स्वाति प्रियदर्शिनी, डॉ. अनामिका दास, डॉ. अफताब अहमद, डॉ. निशांत जायसवाल, डॉ. शेफाली गोयल, डॉ. मीनाक्षी, अंशु को अवॉर्ड दिया जाएगा।
इन अवॉर्ड की अभी नहीं ंहो सकी है घोषणा
केजीएमयू प्रशासन की ओर से डेंटल संकाय का प्रमुख अवार्ड डॉ. एचडी गुप्ता मेमोरियल गोल्ड मेडल, डॉ. गोविलागोल्ड मेडल एवं डॉ. प्रदीप नारायण गोल्ड मेडल की घोषणा अभी तक नहीं हो पाई है। इसी बेस्ट एमडी थिसिस के लिए दिए जाने वाला 30 हजार की स्कालरशिप की भी घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन

नहीं आएंगे राष्ट्रपति
केजीएमयू के दीक्षांत समारोह में 25 अक्तूबर को मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति को बुलाया गया था। लेकिन अब वह नहीं आ रहे हैं। ऐसी स्थिति में राज्यपाल व चिकित्सा शिक्षा मंत्री ही समारोह में मौजूद रहेंगे। समारोह में राज्यपाल के इच्छा जताने पर प्राइमरी स्कूल के50 बच्चों को भी बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें