फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: केजीएमयू ने रक्तदान के लिए संगठनों से किया संपर्क

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू में ए और एबी पॉजीटिव रक्त समूह की कमी दूर करने के लिए बराबर प्रयास हो रहे हैं। खून की कमी का समाचार प्रकाशित होने के बाद लोग रक्तदान के लिए पहुंच रहे हैं। केजीएमयू प्रशासन भी संगठनों से रक्तदान के लिए संपर्क कर रहा है।
विज्ञापन


केजीएमयू प्रशासन ने रक्तदान करने वालों को पत्र भेजकर धन्यवाद कहा है। ब्लड एंड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग की अध्यक्ष डॉ. तूलिका चंद्रा ने बताया कि विभाग में आकर रक्तदान करने वाले लोग धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने बताया कि ए और एबी पॉजिटिव ग्रुप के लोग किसी भी समय केजीएमयू के शताब्दी भवन के प्रथम तल पर संचालित ब्लड एंड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग में आकर रक्तदान कर सकते हैं।



जारी किया गया हेल्पलाइन नंबर

विभाग ने रक्तदान करने में कोई समस्या होने पर संपर्क करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 9453764078 जारी किया है।
ये कर सकते हैं रक्तदान

उम्र 18 वर्ष से अधिक हो

कम से कम वजन 50 किलोग्राम

बुखार, संक्रमण या गंभीर बीमारी न हो

हीमोग्लोबिन कम से कम 12.5 ग्राम

इनको है मनाही

50 किग्रा से कम वजन

18 वर्ष से कम और 65 वर्ष से ज्यादा उम्र

गर्भवती महिलाएं

एचआईवी, हेपेटाइटिस बी, सी से पीड़ित मरीज

हाल ही में बड़ी सर्जरी या गंभीर संक्रमण हुआ हो

शराब या नशीले पदार्थ के सेवन के तुरंत बाद
-





Iरेडक्रॉस की ओर से जल्द ही बड़े स्तर पर रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। कई बार देखा गया है कि गर्मियों की शुरुआत में खून की कमी हो जाती है। इसी कारण ए और एबी पॉजीटिव रक्त समूह के खून की कमी हुई है। I
विज्ञापन
विज्ञापन


I- अमरनाथ मिश्रा, सचिव, रेडक्रॉस सोसाइटी लखनऊI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें