फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: केजीएमयू में हर बुधवार मरीज और तीमारदारों की विशेष क्लास

विज्ञापन
केजीएमयू।
विज्ञापन
लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के पैथोलॉजी विभाग में हर बुधवार को मरीज और तीमारदारों के लिए विशेष कक्षा की शुरुआत हुई है। इसमें उन्हें कैंसर के लक्षण, कारण और इलाज के बारे में बताया जा रहा है।
विज्ञापन


पैथोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. सुरेश बाबू ने बताया कि विभाग में बायोप्सी के लिए रोजाना कई मरीज और तीमारदार आते हैं। इन लोगों में कैंसर का काफी डर होता है। काफी भ्रांतियां भी होती हैं। इसे देखते हुए यह फैसला लिया गया कि उन्हें कैंसर के बारे में बताया जाए। इसके तहत हर दिन कोई एक विशेषज्ञ आकर मरीजों को तीमारदारों को कैंसर की जानकारी देते हैं। स्लाइड के माध्यम से बीमारी, उसके लक्षण और बचाव के तरीकों पर बात करते हैं।
डॉ. सुरेश बाबू के अनुसार, बिना बायोप्सी रिपोर्ट के कैंसर के प्रकार का पता लगाना कठिन होता है। बायोप्सी को लेकर भी काफी गलतफहमी हैं। लोगों को लगता है कि इससे कैंसर फैल जाता है। इस क्लास के दौरान लोगों की गलतफहमी दूर करने का प्रयास किया जाता है और उनकी शंकाओं का समाधान भी किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें