लखनऊ। जिले में पशुओं को खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) रोग से बचाने के लिए विशेष टीकाकरण अभियान तेज से चलाया जा रहा है। पशुपालन विभाग ने जिले में 3.80 लाख पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य तय किया है, जिसे 10 मार्च तक पूरा किया जाना है। जिले में कुल पशुओं की संख्या लगभग साढ़े चार लाख है।अभियान के तहत गठित 26 टीमें गांव-गांव जाकर पशुओं को टीका लगा रही हैं। 10 दिनों में 72 हजार पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि खुरपका-मुंहपका संक्रामक रोग है, जिससे पशुओं की सेहत और दुग्ध उत्पादन प्रभावित होता है। पशुपालक सहयोग करें और अपने पशुओं को समय पर टीका जरूर लगवाएं।
इन पशुओं को नहीं लगेगा टीका
- चार माह से कम आयु के पशु, आठ माह की गाभिन (गर्भित) गाय और भैंस, अत्यधिक बीमार या कमजोर पशु (डॉक्टर की सलाह पर)।