फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: केजीएमयू के एएनएस लापता, सीतापुर में मिली कार

Thu, 01 Oct 2026 02:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पवन कुमार गर्ग।
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव के केशव नगर निवासी केजीएमयू के आर्थोपेडिक विभाग में असिस्टेंट नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट (एएनएस) पवन कुमार गर्ग (42) 27 सितंबर की रात से लापता हैं। वह रात करीब आठ बजे ब्रेजा कार से घर से निकले थे। उनका मोबाइल भी बंद है। रिश्तेदार संजय कुमार गर्ग ने मड़ियांव थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पवन मूलरूप से राजस्थान के रहने वाले हैं। 28 सितंबर को ड्यूटी पर नहीं पहुंचने पर विभाग से संजय को फोन किया गया। जानकारी नहीं मिलने पर उन्होंने पवन के माता-पिता को सूचना दी और पुलिस से संपर्क किया।
इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि पवन की ब्रेजा कार सीतापुर के कमलापुर में लावारिस मिली है। सीसीटीवी फुटेज में 27 सितंबर की रात करीब 11:15 बजे वह इटौंजा टोल प्लाजा से कार लेकर जाते दिखे। कार में तीन अन्य लोग भी बैठे नजर आए हैं। पुलिस मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। तीनों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें