मैगी के बाद अब केंटुकी फ्राइड चिकन (केएफसी) का चिकन खतरनाक पाया गया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की जांच में केएफसी के उत्पाद फायरी मेरीनेट में मोनोसोडियम ग्लूटामेट (एमएसजी) केमिकल जानलेवा स्तर तक मिला है।
एफएसडीए ने ये नमूने दिसंबर में फन मॉल स्थित केएफसी स्टोर से लिए थे। नमूना अनसेफ पाए जाने के बाद एफएसडीए इस प्रोडक्ट की बिक्री पर रोक लगाने की तैयारी में है।
मेरठ स्थित जनविश्लेषक प्रयोगशाला में जांच व परीक्षण के बाद 17 मार्च को एफएसडीए के नामित अधिकारी लखनऊ को रिपोर्ट भेजी गई है।
इसमें केएफसी स्टोर से जांच के लिए भेजे गए फायरी मेरीनेट के नमूने में फूड स्टैंडर्ड एजेंसी (एफएसए) में प्रतिबंधित मोनोसोडियम ग्लूटामेट पाया गया।
इतना ही नहीं पैकिंग पर न तो वैधानिक चेतावनी दर्ज थी और न ही पैकेट के भीतर मौजूद उत्पाद में प्रयोग में लाए जाने वाले आइटम और मात्रा का स्पष्ट उल्लेख मिला।
इसे पैकेजिंग एंड लेबलिंग एक्ट की धारा 2222.3 का सीधे तौर पर उल्लंघन माना गया। इसी आधार पर नमूने को मिसब्रॉन्डेड और अनसेफ श्रेणी में फेल बताया गया।
क्या कहता है एक्ट
रैपर भी नहीं चेतावनी
- फोटो : getty images
एक्ट के प्रावधान के अनुसार यदि किसी उत्पाद में एमसीजी की नाममात्र की मात्रा भी मिलाई जा रही है तो इसके रैपर पर वैधानिक चेतावनी जरूरी है। रैपर पर यह स्पष्ट उल्लेख होना चाहिए कि 12 साल तक के बच्चों के उपयोग के लिए नहीं।
निर्देश मिलते ही एक्शन, लगेगी रोक
जिम्मेदारों का कहना है कि अनसेफ रिपोर्ट के आधार पर केएफसी उत्पाद से जुड़े संबंधित बैच के फायरी मेरीनेट की बिक्री व भंडारण को पूरे प्रदेश में प्रतिबंधित किए जाने की कार्रवाई होगी।
इस संबंध में अभिहीत अधिकारी लखनऊ की तरफ से मेरठ जनविश्लेषण लैब से मिली रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई के लिए मुख्यालय स्थित सहायक आयुक्त खाद्य व आयुक्त एफएसडीए को भेज कर दिशा निर्देश मांगा जा रहा है।
यह था पूरा मामला
अनसेफ श्रेणी में फेल
- फोटो : getty images
मिलावटी खाद्य सामग्री के लिए संचालित अभियान के तहत 17 अक्तूबर 2015 को फनमॉल के फूड कोर्ट में संचालित देवयानी इंटरनशल प्रा. लिमिटेड (केएफसी स्टोर) का निरीक्षण किया गया था। मौके पर स्टोर में केएफसी उत्पाद से जुड़े स्नैक्स, चिकन फ्राइ बर्गर, कोल्ड ड्रिंक्स समेत कई उत्पाद मिले थे।
कोल्ड स्टोरेज में मौजूद मांसाहारी व शाकाहारी खाद्य सामग्री में से फायरी मेरीनेट एवं फ्रेचमिक्स कन्फेंशनरी आइटम के चार पैकेट सहायक प्रबंधक अतुल कुमार की मौजूदगी में नमूने सील कर जांच के लिए भेजे गए थे। इन्हीं की जांच रिपोर्ट प्रतिबंधित एमएसजी पाए जाने पर अनसेफ श्रेणी में फेल आई है।