इसके अलावा भाभी के जेवरात भी गायब हुए हैं। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने पड़ताल शुरू की। आरोप है कि प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह मौके पर नहीं पहुंचे। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को मौके पर नहीं बुलाया गया। तारावती ने तहरीर दी। पुलिस मकान की चाबी और सुरक्षा के सवाल पर चुप्पी साध ली।
प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मकान में जमीन के दस्तावेज व जेवरात होने के नाते रवि प्रकाश की पत्नी ने किसी भी रिश्तेदार को मकान की चाबी देने से मना किया था। आशंका है कि रिश्तेदारों ने ही जमीन व मकान के दस्तावेज के लिए वारदात अंजाम दी। जल्द ही पता लगा लिया जाएगा।