यूपी बोर्ड 10वीं के परीक्षा परिणाम में इस साल मामूली सुधार हुआ है। पिछले साल 86.63 प्रतिशत स्टूडेंट्स परीक्षा में पास हुए थे।
विज्ञापन
वहीं इस साल पास होने वाले स्टूडेंट्स के प्रतिशत में .08 प्रतिशत का सुधार दर्ज किया गया है। वर्ष 2014 में स्टूडेंट्स का पास प्रतिशत 86.71 प्रतिशत रहा।
बीते साल महाराजगंज जनपद पहले स्थान पर रहा था जबकि पीलीभीत सबसे आखिरी पायदान पर रहा था। इस साल दोनों की जगह बदल गई है।
अब किस पायदान पर हैं यूपी के ये दोनों जिले, जानने के लिए देखिए अगली स्लाइड।
लखनऊ को हासिल हुआ 42वां स्थान
यूपी बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में इस साल आजमगढ़ पहले स्थान पर रहा। आजमगढ़ में इस साल कुल 95.42 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए।
वहीं सबसे आखिरी पायदान पर हरदोई जनपद रहा। हरदोई जनपद में सफल होने वाले परीक्षार्थियों का पास प्रतिशत 64.82 प्रतिशत रहा।
लखनऊ इस सूची में 42वें नंबर पर रहा। लखनऊ जनपद में पास होने वाले परीक्षार्थियों का प्रतिशत 84.10 प्रतिशत रहा।
12वीं के बाद 10वीं में भी यूपी को टॉपर देने वाला बाराबंकी जनपद का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। सूबे के 75 जनपदों में से बाराबंकी 52वें स्थान पर रहा।
एसकेडी स्कूल के आशीष बने लखनऊ टॉपर
एसकेडी एकेडमी राजाजीपुरम के छात्र आशीष सिंह लखनऊ में अव्वल रहे। यूपी बोर्ड द्वारा जिलेवार टॉपर स्टूडेंट्स की सूची में आशीष को लखनऊ में पहला स्थान मिला।
आशीष के 94.50 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। बीते साल भी लखनऊ से एसकेडी एकेडमी के ही छात्र ने टॉप किया था।
लखनऊ टॉपर बनने पर आशीष के अभिभावकों और टीचर्स में खुशी की लहर दौड़ गई है। सुबह से ही स्कूल में इकठ्ठे स्टूडेंट्स ने रिजल्ट घोषित होते ही आशीष को कंधे पर उठा लिया।
यहां देखें फैक्ट फाइल
कितना रहा पास प्रतिशत 2013-2014 लड़के- 82.44 लड़के- 83.25 लड़कियां- 90.82 लड़कियां- 90.21 कुल- 86.63 कुल- 86.71
2014 का टॉपर- 98 प्रतिशत 2013 का टॉपर- 97.33 प्रतिशत
2014 का कुल पास प्रतिशत- 86.71 2013 का कुल पास प्रतिशत- 86.63
उत्तर प्रदेश का पास प्रतिशत- 86.71 लखनऊ का पास प्रतिशत- 84.10
यूपी बोर्ड के सभी चारों क्षेत्रीय कार्यालयों में वाराणसी पहले नंबर पर रहा। क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी में पास होने वाले स्टूडेंट्स का प्रतिशत 89.51 प्रतिशत रहा।
क्षेत्रीय कार्यालय इलाहाबाद 82.82 पास प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर पायदान पर रहा। दूसरे नंबर पर क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ रहा।
यहां का पास प्रतिशत 88.72 प्रतिशत रहा। बरेली कार्यालय को 82.34 पास प्रतिशत के साथ आखिरी नंबर से संतोष करना पड़ा।