केशव प्रसाद मौर्य और अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी किसी अन्य जाति के व्यक्ति को सौंपकर अखिलेश यादव जातीय जनगणना की बात करें। मौर्य ने रविवार को ट्वीट कर सपा पर तंज कसते हुए कहा कि सपा सहित विपक्षी दलों की जातीय जनगणना की बात केवल ढोंग है। मौर्य ने कहा कि सपा जब सरकार में थी तो इस मुद्दे पर मौनी बाबा बनी हुई थी। अब लोकसभा चुनाव 2024 के लाभ के लिए इस मुद्दे को उठा रही है लेकिन उन्हें इससे कोई फायदा होने वाला नहीं है।
उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पहले समाप्त हो रही सपा को बचाने के लिए अध्यक्ष पद किसी और जाति को सौंप कर जातिगत न्याय की शुरुआत करें। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 में सपा, बसपा, रालोद ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने से रोकने के लिए गठबंधन किया। लेकिन प्रदेश की जनता ने मोदी को 51 प्रतिशत वोट और 64 सीटें दी। बिहार में मुख्यमंत्री नीतिश कुमार का हाल भी वैसा ही होगा जैसा 2019 में यूपी में सपा, बसपा और कांग्रेस का हुआ था।