फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केशव मौर्य व चौधरी भूपेंद्र को आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Fri, 09 Aug 2019 02:02 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश सरकार के दो नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को चुनाव सह प्रभारी व लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह को चुनाव प्रभारी बनाया गया है। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन

आपको बता दे कि उप्र विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष रहे केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज के फूलपुर लोकसभा चुनाव में 2014 में पहली बार कमल खिलाया था। केशव प्रसाद मौर्य को चुनाव प्रबंधन में माहिर माना जाता है।

वहीं जाट बिरादरी में बड़ा दखल रखने वाले चौधरी भूपेंद्र सिंह की सत्ता व सरकार में अच्छी पकड़ है। भूपेंद्र महाराष्ट्र में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर के साथ विधानसभा चुनाव में भाजपा के चुनाव प्रचार के साथ ही चुनाव प्रबंधन का काम भी देखेंगे। भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश ने उनको उत्तर प्रदेश विधानसभा सभा चुनाव से पहले ही विधान परिषद का सदस्य बनाया था। फिर योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री भी बनाया गया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें