डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (file foto)
- फोटो : amar ujala
यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दिल्ली के एम्स अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। फिलहाल कुछ दिन वो दिल्ली में ही डॉक्टरों की निगरानी में विश्राम करेंगे।
आपको बता दें कि पिछले महीने मौर्य की सिर की गांठों का ऑपरेशन हुआ था, जिसके बाद उन्हें गहन चिकित्सा कक्ष में रखा गया था। उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है।
बताया जा रहा है कि दस से बारह दिनों में वो पार्टी और सरकार के कामकाज में सक्रिय हो जाएंगे।