फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायत्री के लिए वोट मांगने पर बीजेपी के निशाने पर आए अखिलेश

Wed, 25 Jan 2017 06:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केशव मौर्य
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समाजवादी पार्टी और बसपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, अखिलेश यादव कल सुल्तानपुर में चुनाव प्रचार करने गए थे। 
विज्ञापन


वहां उन्होंने गायत्री प्रजापत‌ि को जिताने की अपील की जबक‌ि पहले उन्हें ही बर्खास्त किया था। उन्होंने कहा क‌ि अखिलेश की नजर में अब गायत्री कैसे बेगुनाह हो गए? 

केशव मौर्य ने कहा ‌क‌ि भाजपा आरोप लगाती है कि खनन के क्षेत्र में अरबों का घोटाला हुआ है और इस घोटाले में मुख्यमंत्री कार्यालय की भी साठगांठ है। 

मौर्य ने कहा, सपा के शासनकाल में भ्रष्टाचारियों पर कोई कार्यवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा, मायावती के शासनकाल के कई भ्रष्ट अफसरों की रिपोर्ट सामने आने के बाद भी अखिलेश यादव ने एक्शन नहीं लिया। 
विज्ञापन


यादव सिंह जैसे भ्रष्टाचारी को भी अखिलेश ने बचाया। केशव मौर्य ने कहा कि केंद्र ने यूपीए सरकार से 1 लाख करोड़ रुपये ज्यादा यूपी के लिए दिया, अखिलेश यादव ये बताएं क‌ि वो पैसा कहां गया?
विज्ञापन


चाचा शिवपाल के खाते में गया या गायत्री प्रजापत‌ि के खाते में अखिलेश को इसका भी जवाब देना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें