निर्माणाधीन केसरीखेड़ा फ्लाईओवर।
लखनऊ। सेतु निगम ने केसरीखेड़ा उपरिगामी पुल के अधूरे हिस्से में निर्माण की रफ्तार बढ़ा दी है। अब तक 12, 13, 14 और 15 नंबर के चार पिलर बनकर तैयार हो चुके हैं। इन पर छत डालने की तैयारी चल रही है, जिसका काम सोमवार से शुरू होगा। इसके पूरा होते ही कृष्णानगर की ओर का पुल केसरीखेड़ा की तरह पूरी तरह जुड़ जाएगा।
रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरहेड हिस्सों को जोड़ने के लिए सेतु निगम और रेलवे अफसरों की संयुक्त टीम ने हाल ही में निरीक्षण किया। उम्मीद है कि अगले 15 दिनों में रेलवे क्रॉसिंग का अधूरा काम भी शुरू हो जाएगा। इधर, सेतु निगम के सूत्रों के अनुसार, रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर निर्माण कार्य में अराजकतत्व बाधा डाल रहे हैं। क्रॉसिंग बंद होने के बाद आमजन के लिए बनाए जाने वाले वैकल्पिक रास्ते को रोकने की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि 10 दिन के भीतर रेलवे लाइन किनारे नया मार्ग तैयार कर क्रॉसिंग बंद कराई जाएगी, ताकि दोनों तरफ पिलर खड़े करने का काम समय पर शुरू हो सके।
निर्माणाधीन केसरीखेड़ा फ्लाईओवर।