फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आवंटियों की संस्था ने एलडीए और आवास विकास पर उठाए सवाल

विज्ञापन
फेडरेशन ऑफ अर्बन रेजिडेंट्स फॉर जस्टिस की बैठक।
विज्ञापन
लखनऊ। अंसल कंपनी के दिवालिया होने के बाद फंसे करीब पांच हजार आवंटियों के साथ ही एलडीए और आवास विकास से जुड़े कई मामलों को लेकर रविवार को फेडरेशन ऑफ अर्बन रेजिडेंट्स फॉर जस्टिस (फर्ज) संस्था ने सरकारी विभागों पर सवाल खड़े किए। यह आरोप भी लगाया कि विभागों के अधिकारियों की लापरवाही से आवंटियों को नुकसान हुआ। ऐसे में अफसरों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

संगठन ने रविवार को प्रेस क्लब में बैठक बुलाई थी, जिसमें कई निजी आवासीय समितियों के पदाधिकारी शामिल हुए। उन्होंने अंसल, पार्श्वनाथ, सनब्रिज अपार्टमेंट, बीबीडी ग्रीन सिटी, चंद्रा पैनोरमा अपार्टमेंट के मामले उठाए। संगठन के अध्यक्ष आलोक सिंह ने कहा कि विकास प्राधिकरण और आवास विकास की मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए आवंटी एकजुट हुए हैं और अब सब मिलकर लड़ाई लड़ेंगे।
विज्ञापन

यह उठाए सवाल

एलडीए और आवास विकास परिषद की जमीन जिन अधिकारियों की लापरवाही से अंसल ने बेची उन पर जांच कराकर कार्रवाई की जाए
अधूरे काम होने के बाद अयोध्या रोड पर एक बड़ी टाउनशिप को पूर्णता प्रमाण पत्र कैसे जारी हुआ जांच हो
सनब्रिज व पार्श्वनाथ प्लेनेट प्रोजेक्ट को दिए गए पूर्णता प्रमाण पत्र को रद्द किया जाए
आवासीय समितियों के पंजीकरण के लिए अलग से रजिस्ट्रार हो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें