फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हर्षोल्लास से मनाया केरल दिवस

Tue, 03 Nov 2026 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
केरल दिवस के अवसर पर गोमतीनगर स्थित केरल समाजम कार्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
विज्ञापन
लखनऊ। केरल राज्य के गठन की स्मृति में लखनऊ केरल समाजम की ओर से रविवार को केरल दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। गोमतीनगर स्थित समाजम कार्यालय में निशुल्क मेडिकल कैंप लगाया गया। साथ ही केरल की सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और कला पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. शिल्पी शुक्ला ने किया। रेव. फादर जैसन जोसेफ विशिष्ट अतिथि रहे। समाजम के अध्यक्ष जेनसन जेम्स ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर लखनऊ में रह रहे मलयाली समाज के लोगों ने एकजुट होकर अपनी सांस्कृतिक जड़ों और परंपराओं का उत्सव मनाया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष रेजी लूकोस, कोषाध्यक्ष बिनॉय एंड्रयूज, पुस्तकालय सचिव एम.एम. जॉनी, साजू पी. नायर, वी. शिव शंकर, जोशी जोसेफ और एन. गोपालकृष्णन सहित समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें