शची बिस्वास और चिन्मोयी बिस्वास ने तमिलनाडु में दी भरतनाट्यम प्रस्तुति।
लखनऊ। शहर की दो प्रतिभाशाली कलाकारों शची और चिन्मोयी बिस्वास ने तमिलनाडु में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दोनों ने श्रीविल्लिपुथुर स्थित अंडाल मंदिर में आयोजित आकाश उत्सव में भरतनाट्यम प्रस्तुत किया। दक्षिण भारत के इस मंदिर में हर साल महोत्सव आयोजित होता है। इसमें दोनों की प्रस्तुति को दर्शकों की खूब सराहना मिली।