फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'चुनाव तक चलेगी केजरीवाल की नौटंकी'

Wed, 12 Feb 2014 02:19 PM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
आइआइटियन गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पारिकर ने कहा कि सादगी जिंदगी को जीने का एक तरीका है, इससे सरकार चलाने के लिए मजबूती नहीं आती।
विज्ञापन


इसके लिए प्रशासनिक क्षमता चाहिए। सिर्फ लोकपाल लाने से भ्रष्टाचार नहीं मिटेगा, इसके लिए सामाजिक परिवर्तन की जरूरत है।

पारिकर ने केजरीवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा, दिल्ली के दोस्त को ध्यान देना होगा कि देश में महात्मा गांधी और कई महान संत हुए हैं जो शक्ति संपन्न होते हुए भी सादगी का जीवन जीते थे।

वह खुद कभी स्कूटर, कभी निजी गाड़ी और कभी सरकारी गाड़ी से काम पर जाते हैं। उनके लिए ये सभी आफिस जाने के साधन हैं, साध्य नहीं। इनसे उनकी कार्यक्षमता नहीं बढ़ जाती।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, सरकार में ब्यूरोक्रेसी को साथ लेकर चलना पड़ता है। दिल्ली में एक तरफ ब्यूरोक्रेसी है और दूसरी तरफ सरकार। जिस विजिलेंस को केजरीवाल कल तक चोर कहते थे, उसे अब जांच सौंप रहे हैं।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, लोकसभा चुनाव तक केजरीवाल की नौटंकी जारी रहेगी। सौ दिन में वह सौ ब्रेकिंग न्यूज देंगे।

उन्हें अंबानी, देवड़ा, मोइली और अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करानी थी तो एजेंसी को दस्तावेज देते लेकिन वह तो अखबारों और टीवी चैनलों के जरिये प्रसिद्धि बटोरना चाहते हैं?

उन्हें हैरानी हुई कि जिस ‘आप’ के हर कार्यक्रम के अंत में भारत माता की जय बोली जाती है, इसी पार्टी के नेता प्रशांत भूषण कश्मीर में जनमत संग्रह की बात करते हैं। देश की इंच भर भूमि छोड़ देने का सवाल ही नहीं उठता।

उन्होंने तंज कसा कि वह गोवा में मनोरंजन कर माफ करना चाहते थे लेकिन दिल्ली वाले भाग्यशाली हैं क्योंकि उनके मनोरंजन के लिए केजरीवाल जो हैं।

देश को बचाने के लिए मोदी रास्ता
मनोहर पारिकर ने कहा कि देश को बचाने के लिए नरेन्द्र मोदी ही एकमात्र रास्ता हैं। भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने और मोदी के प्रधानमंत्री बनाने से विकास, रोजगार और देश की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन


उन्होंने यूपी के लोगों से सपा-बसपा को छोड़ने और भाजपा को लोकसभा की 50 से ज्यादा सीटें देने का आह्वान किया।

गोवा में पेट्रोल 20 रु. सस्ता
मनोहर पारिकर ने प्रदेश सरकार पर जनता के धन को लूटने का आरोप लगाया। खनन उद्योग बंद होने से गोवा का राजस्व 25 फीसदी घट गया।

इसके बावजूद उन्होंने दो अप्रैल 2012 को पेट्रोल के दाम 12 रुपये प्रति लीटर कम किए। तब पेट्रोल का भाव 56 रुपये था और अब 59 रुपये प्रति लीटर है। यूपी में पेट्रोल 79 रुपये लीटर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें