बच्चों को कथक सिखातीं संगीत नाटक अकादमी की प्रशिक्षक रजनी वर्मा।
लखनऊ। गोमतीनगर सि्थत निजी विद्यालय में बुधवार को यूपी संगीत नाटक अकादमी की प्रशिक्षिका रजनी वर्मा ने बच्चों को कार्यशाला में कथक सिखाया। नृत्य-नाटिका से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, शिक्षा का अधिकार, स्वच्छता, सुकन्या समृद्धि योजना समेत अन्य सरकारी योजनाओं का महत्व बताया गया। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। स्वस्थ बेटी, सक्षम बेटी विषय पर आधारित कार्यशाला में नृत्य के जरिये सेहत को अच्छा रखने का तरीका भी बताया। कथक की बारीकियों के साथ जीवन के संस्कार भी सिखाए गए। रजनी वर्मा ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य कला के जरिये समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है।