फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राज्य रोड साइक्लिंग ट्रायल में काव्या अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। यूपी राज्य रोड साइक्लिंग ट्रायल में लखनऊ के पांच खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। यूथ बालिका वर्ग में काव्या चित्रांश ने पहला स्थान हासिल किया। इसी वर्ग में प्रकृति राठौर तीसरे स्थान पर रहीं। जूनियर बालक वर्ग में देव मिश्रा और महिला वर्ग में कुसुमलता राठौर दूसरे और सब जूनियर बालक वर्ग में ला-मार्टीनियर बॉयज कॉलेज के छात्र प्रसिद्ध राघव अवस्थी तीसरे स्थान पर रहे। पांचों खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश की टीम में चयन के लिए अपनी दावेदारी मजबूत की है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश साइक्लिंग एसोसिएशन की देखरेख में 18 अक्तूबर को उन्नाव की ट्रांस गंगा सिटी के एंट्री गेट नंबर-दो पर ट्रायल हुआ। यूपी साइक्लिंग एसोसिएशन के महासचिव आरके गुप्ता ने बताया कि साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया से दिशा-निर्देश मिलने के बाद राष्ट्रीय रोड साइक्लिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी की जाएगी। पेडलयात्री एसोसिएशन के महासचिव और स्पोट् र्स नेटवर्क इंडिया के निदेशक डॉ. आनंद किशोर पांडेय, यूपी साइक्लिंग एसोसिएशन के चेयरमैन धीरेंद्र सिंह सचान, लखनऊ साइक्लिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष उत्कर्ष त्रिपाठी और सचिव अनुराग बाजपेयी ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें