कविता अग्रवाल बनीं इनरव्हील क्लब ऑफ लखनऊ की अध्यक्ष
लखनऊ। राजधानी के गोल्फ क्लब में मंगलवार को इनरव्हील क्लब ऑफ लखनऊ के 55वें इंस्टॉलेशन समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान कविता अग्रवाल को क्लब के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मधु कमानी ने वर्ष 2026–27 की नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उनकी टीम को कॉलर, पिन और चार्टर बुक सौंपकर पदभार ग्रहण कराया।
नई टीम में उपाध्यक्ष जागृति जालान, सचिव सीए पल्लवी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनीषा चोला, आईएसओ पल्लवी रस्तोगी और एडिटर इंदु अग्रवाल ने पद की शपथ ली। मौके पर एडिटर इंदु अग्रवाल ने क्लब के न्यूज बुलेटिन का विमोचन किया। वरिष्ठ सदस्य प्रमिला भार्गव एवं डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन मधु कमानी को सम्मानित किया गया और नए सदस्यों का क्लब में इंट्रैक्शन हुआ। अध्यक्ष कविता अग्रवाल ने संकल्प लिया कि नई कार्यकारिणी पूरे वर्ष शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए सेवा कार्यों को गति देगी।
कविता अग्रवाल बनीं इनरव्हील क्लब ऑफ लखनऊ की अध्यक्ष