फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: संडीला और मलिहाबाद के इतिहास में छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं करेगा अर्कवंशी समाज

विज्ञापन
अर्कवंशी क्षत्रिय महासभा ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
विज्ञापन
लखनऊ। अर्कवंशी क्षत्रिय महासभा ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने समाज के पुरोधाओं को कुछ लोगों की ओर से अपना बताने और मलिहाबाद के प्रवेश द्वार पर गेट लगाने को गलत बताया। महासभा ने संडीला और मलिहाबाद के इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया। उन्होंने जिलाधिकारी और इतिहासकारों के पैनल से तथ्यों की जांच की मांग की। प्रेस वार्ता में महासभा के अध्यक्ष आर ए अर्कवंशी और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील अर्कवंशी ने गजेटियर ऑफ द प्रोविंस ऑफ अवध (भाग-3, 1878) प्रस्तुत किया। दावा किया कि महाराजा सल्हीय सिंह अर्कवंशी ने संडीला और महाराजा मल्हीय सिंह अर्कवंशी ने मलिहाबाद की स्थापना की थी। उन्होंने बताया कि कुछ राजनीतिक तत्व मल्हीय सिंह अर्कवंशी को अपने समाज का बताकर पोस्टर लगा रहे हैं, जो अर्कवंशी समाज का अपमान है। सुनील अर्कवंशी, वी. के. सिंह अर्कवंशी, रामसागर अर्कवंशी, सौरभ अर्कवंशी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें