फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने कहा, 11 बजे तक शराब की दुकान खोलने का आदेश वापस हो

Sun, 24 Dec 2023 10:25 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने नशे के खिलाफ अभियान में लोगों से सहयोग मांगा है। उन्होंने कहा कि नशे की साजिश युवाओं को घेरे हुए है। नौजवानों को नशे में ढकेला जा रहा है। नशा विवेक, रिश्ते व भावनाओं को खत्म कर देता है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने नशे के खिलाफ अभियान में लोगों से सहयोग मांगा है। रविवार को उन्होंने कहा कि नशे की साजिश युवाओं को घेरे हुए है। नौजवानों को नशे में ढकेला जा रहा है। नशा विवेक, रिश्ते व भावनाओं को खत्म कर देता है। नशा मुक्त समाज के लिए एकजुट हों।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि होली और दीवाली में एक दिन पहले दुकानें बंद होती हैं। अभी आबकारी विभाग का आदेश आया है कि 24 और 31 दिसम्बर को रात 11 बजे तक शराब की दुकानें खुलेंगी। पहले 10 बजे तक दुकानें खुलती थीं। आबकारी विभाग को 11 बजे तक शराब की दुकान खोलने का आदेश नहीं देना चाहिए था। यह आदेश वापस होना चाहिए। हमें लोगों की जिंदगी को बचाना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 अगस्त को कहा था कि यूपी को नशा मुक्त प्रदेश बनाएंगे। देश को विकसित बनाने के लिए नशा पर प्रतिबंध लगाना होगा। उन्होंने बताया कि दुबग्गा चौराहे पर 31 और दिसंबर को मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विजयी महिला प्रतिभागियों को तीन, दो और एक लाख रुपये पुरस्कार राशि दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें