फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः कटरा आजम बेग का 200 मीटर इलाका नया हॉटस्पॉट

Tue, 28 Apr 2020 12:06 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

केजीएमयू की संविदा नर्स से उसके परिवार के चार सदस्यों को भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद चौक के कटरा आजम बेग का 200 मीटर का इलाका सोमवार को हॉटस्पॉट घोषित कर सील कर दिया गया।

विज्ञापन


सीएमओ की रिपोर्ट के बाद देर शाम डीएम अभिषेक प्रकाश ने यह कार्रवाई की। इसके साथ राजधानी में हॉटस्पॉट की संख्या 18 हो गई है। वहीं, एडीसीपी पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस की ओर से एहतियातन हॉटस्पॉट पर बैरिकेडिंग कर फोर्स तैनात कर दी गई है।

किसी को भी इसे पार करने की अनुमति नहीं है। एडीसीपी ने बताया कि कटरा आजम बेग इलाके में स्वास्थ्य विभाग की टीमें लोगों के सैंपल ले रही हैं।

विज्ञापन

इलाके में पुलिस फोर्स तैनात

आशंका है कि नर्स और उसके परिवारीजनों के संपर्क में आए कुछ अन्य लोग भी संक्रमित हो सकते हैं। इलाके में पुलिस फोर्स तैनात करके लोगों के घरों से बाहर निकलने पर सख्ती से पाबंदी लगा दी गई है।

नगर निगम की टीम इलाके को सैनिटाइज करने के साथ ही यहां कीटनाशक का छिड़काव कर रही है। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने इलाके के लोगों के लिए आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के पूरे इंतजाम किए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें