फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कठौता झील को एक महीने नहीं मिलेगा पानी, पांच लाख आबादी झेलेगी किल्लत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। तीसरे जलकल की कठौता झील को पानी देने वाली शारदा सहायक नहर 15 मई की आधी रात से 15 जून तक बंद रहेगी। इस कारण इंदिरानगर और गोमती नगर की करीब पांच लाख आबादी को एक महीने तक पेयजल की किल्लत का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग मरम्मत के काम के लिए नहर को बंद करेगा। इस दौरान कठौता झील में ही जमा पानी से सप्लाई की जाएगी। जलकल विभाग नलकूप भी चलाएगा और जरूरत पड़ी तो तीसरे जलकल से की जाने वाली सप्लाई में कटौती करेगा। हर बार ऐसा होता भी है क्योंकि नहर समय पर चालू नहीं की जाती है।

तीसरा जलकल पूरी तरह से शारदा सहायक नहर से मिलने वाले पानी पर निर्भर है, जिसे जलकल की कठौता झील में लाया जाता है। झील में जमा पानी से एक महीने तक तभी काम चलाया जा सकता है जब आपूर्ति में कटौती की जाए। सामान्य तौर पर जब नहर चालू होती है तो तीसरे जलकल से इंदिरानगर और गोमतीनगर को सुबह-शाम मिलाकर 14 से 16 घंटे पानी की आपूर्ति टंकियों (ओवरहेड टैंक) और भूमिगत जलाशय भरने के लिए होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें