फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर से 85.45 लाख रुपये की ठगी

Mon, 11 May 2026 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार के 67 वर्षीय सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर बद्री नारायण से ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर 85.45 लाख रुपये ठगे गए। उन्होंने साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बद्री नारायण के अनुसार, अक्तूबर 2025 में उन्हें व्हाट्सएप पर मेसेज मिला। मेसेज भेजने वाली महिला ने खुद को गुरुग्राम की अर्बन लेदर लैब कंपनी की मालकिन दिव्या शर्मा बताया। दिव्या ने ऑनलाइन ट्रेडिंग से अधिक लाभ का झांसा दिया। उसने उनके बेटे से शादी का प्रस्ताव भी रखा। इसके बाद एक वेबसाइट पर उनकी आईडी बनवाकर ट्रेडिंग शुरू कराई। वेबसाइट पर लगातार मुनाफा दिखाया जाता रहा, जिससे उनका भरोसा बढ़ गया। उन्होंने अलग-अलग बैंक खातों और यूपीआई माध्यमों से कई किस्तों में 85,45,614 रुपये हस्तांतरित कर दिए। मुनाफा न मिलने पर उन्होंने पड़ताल की तो ठगी का पता चला। साइबर क्राइम थाना निरीक्षक बृजेश यादव ने बताया कि संबंधित बैंक खातों की जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें