फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कठौता झील सूखी, इंदिरानगर-गोमतीनगर में पानी का संकट

विज्ञापन
गोमतीनगर स्थित कठौता झील का घटा जलस्तर तो दिखने लगी रेत।
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरानगर और गोमतीनगर की करीब पांच लाख आबादी को पानी उपलब्ध कराने वाली कठौता झील लगभग सूख गई है। झील में आपूर्ति लायक पानी नहीं बचा है। शारदा नहर से छोड़ा गया पानी अब तक नहीं पहुंचा है। इसके शुक्रवार दोपहर तक पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में शुक्रवार को भी इलाके में पानी का संकट बना रहेगा।
विज्ञापन

पानी की कमी के चलते जलकल विभाग ने बृहस्पतिवार को सुबह और शाम की आपूर्ति में दो-दो घंटे की कटौती की। इससे लोगों को परेशानी हुई। जलकल विभाग के जोन चार के अधिशासी अभियंता ओम प्रकाश ने बताया कि झील में पानी इकट्ठा करने के लिए सफाई कराई गई है लेकिन शुक्रवार को भी पूरी आपूर्ति संभव नहीं होगी। टैंकरों से पानी उपलब्ध कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि शारदा नहर का पानी माती गांव के पास बने चेकडैम तक पहुंचेगा। वहां पर्याप्त जलस्तर होने के बाद ही पंप चल सकेगा और पाइपलाइन से पानी कठौता झील तक पहुंचेगा। ऐसे में शुक्रवार शाम या शनिवार सुबह से ही आपूर्ति में सुधार की उम्मीद है।

गोमतीनगर स्थित कठौता झील का घटा जलस्तर तो दिखने लगी रेत।

गोमतीनगर स्थित कठौता झील का घटा जलस्तर तो दिखने लगी रेत।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें