फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सौर ऊर्जा से रोशन होंगे कस्तूरबा विद्यालय

Tue, 28 Jan 2025 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों को सौर ऊर्जा से रोशन करने के लिए विद्यालय की छतों पर सोलर पैनल लग रहे हैं। इससे छात्रों को बिजली जाने पर परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग ने एक संस्था के सहयोग से कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की छतों पर 2,000 वाट की क्षमता का सोलर पैनल लगाया है। जिससे विद्यालय के कक्षा कक्ष, आवास व परिसर में लाइट लगवाई जाएगी। वहीं गर्मी में छात्रों को सोलर एनर्जी से पंखा चलाने की भी सुविधा मिलेगी। बीएसए अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि विद्यालय में इनवर्टर की सुविधा तो है लेकिन जब बिजली अधिक कटती है तो इनवर्टर भी काम नहीं करता। अब सौर ऊर्जा की सुविधा मिलने से बिजली कटने पर परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें