फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नई दिल्ली से आने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस रद्द

Sat, 23 Nov 2024 02:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस शुक्रवार को रद्द होने के कारण नहीं आई। बृहस्पतिवार को वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली यह ट्रेन निरस्त थी। नई दिल्ली से 20 नवंबर को आने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस साढ़े 27 घंटे विलंब से 21 नवंबर को रात 2 बजे के बाद पहुंची।
विज्ञापन


21 नवंबर को आने वाली यह ट्रेन नौ घंटे विलंब से 22 नवंबर को सुबह सात बजे के बाद आई। बिगड़ी समय सारिणी के कारण ही यह ट्रेन एक निरस्त की गई है। कोहरे की वजह से ट्रेनों की रफ्तार पर असर पड़ा है। इसी कारण जिले से होकर गुजरने वाली ज्यादातर ट्रेनें विलंब से पहुंची।

शुक्रवार को सीतामढ़ी से आनंद विहार जाने वाली स्पेशल ट्रेन 10 घंटे से ज्यादा विलंब से आई, वहीं मुंबई से वाराणसी जाने वाली स्पेशल ट्रेन पौने चार घंटे देर से पहुंची। नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस पौने दो घंटे और यशवंतपुर-लखनऊ एक्सप्रेस एक घंटे देर से आई।
विज्ञापन


प्रयागराज से चंडीगढ़ जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे और प्रयागराज से चंडीगढ़ जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस दो घंटे देर से पहुंची। दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस दो घंटे, लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर डेढ़ घंटे, देहरादून-बनारस जनता मेल, लखनऊ-प्रयागराज इंटरसिटी एक्सप्रेस व टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस सवा घंटे विलंब से आई।

शुक्रवार को ही सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल, आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस, लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस, प्रयागराज-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटे देर से पहुंची। बाकी ट्रेनें एक घंटे से कम लेट रही।

बृहस्पतिवार को देर रात प्रयागराज-लखनऊ पैसेंजर पौने दो घंटे, बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस सवा घंटे और प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस एक घंटे विलंब से आने के कारण यात्रियों को ठंड के बीच इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि लेटलतीफी ज्यादा होने के कारण काशी विश्वनाथ निरस्त की गई है। बाकी सभी ट्रेनें पिछले स्टेशनों से लेट हुईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें