फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: काशी विश्वनाथ और त्रिवेणी एक्सप्रेस रद्द

Sat, 07 Dec 2024 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
रायबरेली में शुक्रवार को ऊंचाहार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री
विज्ञापन
रायबरेली। सर्द मौसम में ट्रेनों का संचालन कुछ ज्यादा ही प्रभावित हो जाता है। भले ही कोहरा ज्यादा नहीं है, लेकिन महत्वपूर्ण ट्रेनों को निरस्त करने का सिलसिला शुरू हो गया है। शुक्रवार को सिंगरौली से टनकपुर जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस और वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस रद्द होने के कारण नहीं आईं। इससे इन ट्रेनों से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को दिक्कत हुई।
विज्ञापन


ट्रेनों की लेटलतीफी भी बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को चंडीगढ़ और प्रयागराज के बीच दौड़ने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस (अप-डाउन दोनों) दो घंटे से ज्यादा विलंब से पहुंचीं। दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस दो घंटे, आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस डेढ़ घंटे और वाराणसी-देहरादून जनता मेल एक घंटे विलंब से पहुंचीं। लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर, देहरादून-वाराणसी जनता मेल, टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस पौन घंटे और हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल आधे घंटे देर से पहुंचीं।

बृहस्पतिवार रात नई दिल्ली से वाराणसी से लौटने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस सवा चार घंटे देर से आई, वहीं प्रयागराज-लखनऊ पैसेंजर तीन घंटे विलंब से पहुंची। कानपुर से रायबरेली आने वाली पैसेंजर ट्रेन सवा घंटे और प्रयागराज से सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस एक घंटे देर से पहुंचीं। वाराणसी-लखनऊ एक्सप्रेस पौन घंटे और बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस आधे घंटे विलंब से आईं। स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि दो ट्रेनें रद्द रहीं। बाकी ट्रेनें पिछले स्टेशनों से लेट हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें