फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: काशी रुद्रास ने जड़ी जीत की हैट्रिक

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। काशी रुद्रास का यूपी टी-20 लीग में विजयी अभियान जारी है। टीम ने बृहस्पतिवार को खेले गए मुकाबले में नोएडा किंग्स को 88 रन से हराते हुए जीत की हैट्रिक पूरी की। काशी के 173 रन के जवाब में नोएडा किंग्स की टीम
विज्ञापन

85 रन पर सिमट गई। अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में नोएडा के कप्तान शिवम चौधरी ने टाॅस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। काशी के अभिषेक गोस्वामी और कप्तान करन शर्मा ने इस फैसले को गलत साबित करते हुए 10 ओवर में 85 रन जोड़कर मजबूत आधारशिला रखी। गोस्वामी 34 गेंदों पर सात चौके और दो छक्के की मदद से 50 रन की
अर्धशतकीय पारी खेलकर आउट हुए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए उवैस अहमद (8) और उपेंद्र यादव (8) सस्ते में चलते बने। दूसरे छोर पर टिके करन शर्मा 41 गेंदों पर चार चौके और तीन छक्कों की मदद से 58 रन की पारी खेलकर प्रशांत वीर की गेंद पर आउट हुए। मध्यक्रम से सौरभ चौधरी ने 18 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्कों की मदद से 30 रन की पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। कार्तिक सिंधू ने दो विकेट लिए। जवाब में नोएडा किंग्स की एक समय पांच ओवर में एक विकेट खोकर 57 रन पर मजबूत दिख रही थी। यहां काशी
विज्ञापन

के गेंदबाजों ने मुकाबले में वापसी की और नोएडा की पूरी टीम को 12 ओवर में 85 रन पर समेट दिया। अवनीश चौधरी ने सबसे ज्यादा 33 और राहुल राजपाल ने 22 रन का योगदान दिया। काशी से कार्तिक यादव ने महज सात रन देकर चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा, जबकि शिवा सिंह दो विकेट लेने में सफल रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें