फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ कल, रात 8 बजे के बाद दिखेगा चांद

Mon, 21 Oct 2013 08:50 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अखंड सौभाग्य और पति की लंबी आयु के लिए सुहागिनें मंगलवार को करवा चौथ का व्रत रखेगी, लेकिन व्रत का पारण करने के लिए उन्हें चंद्रोदय का लंबा इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन


स्थानीय समय अनुसार मंगलवार रात 8:05 बजे के बाद ही महिलाएं उगते चांद को अर्घ्य देकर सुहाग की दीर्घायु की मंगलकामना कर सकेगी।
महानगर निवासी आचार्य प्रदीप ने बताया कि मंगलवार 22 अक्तूबर को सुबह 6:11 बजे से चतुर्थी का मान शुरू हो जाएगा, लेकिन सूर्योदय 6:21 बजे से होगा।

उदया तिथि में चतुर्थी का मान मिलने से सुहागिनें इसी दिन करवा चौथ का व्रत रखेगी। उन्होंने बताया कि रात को चंद्रोदय रात 8:05 बजे (रात 7:57 बजे काशी समय) होगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चंद्रोदय के एक घड़ी (24 मिनट) के भीतर ही चंद्र को अर्घ्य देकर और गौरी गणेश का पूजन कर चौथ माई के व्रत का पारण कर लेना चाहिए।

आचार्य के मुताबिक करवा चौथ के पूजन में धातु के करवे का पूजन श्रेष्ठ माना गया है। यथास्थिति अनुपलब्धता में मिट्टी के करवे से भी पूजन का विधान है।

ग्रामीण अंचल में ऐसी मान्यता है कि करवा चौथ के पूजन के दौरान ही सजे-धजे करवे की टोंटी से ही जाड़ा निकलता है।

करवा चौथ के बाद पहले तो रातों में धीरे-धीरे वातावरण में ठंड बढ़ जाती है और दीपावली आते-आते दिन में भी ठंड बढ़नी शुरू हो जाती है।

लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें