फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल की भतीजी बोलीं, मक्कार व भ्रष्टों की है भाजपा

Sun, 27 Apr 2014 08:52 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करूणा शुक्ला ने कहा कि भाजपा अटल की राजनीतिक विरासत यानी उन्हें ही नहीं संभाल पाई तो देश क्या संभालेगी।
विज्ञापन


भाजपा में चंद नेताओं ने कब्जा कर अटल व आडवाणी युग को समाप्त कर दिया है। अब यह पार्टी बेईमान, मक्कार व भ्रष्ट्रों की हो गई है।

पार्टी में लोमड़ों व लोमडिय़ों का कब्जा हो गया है। एक व्यक्ति की पार्टी बन गई है।

करूणा शुक्ला शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रही थीं। वे कांग्रेस के टिकट से बिलासपुर लोकसभा सीट से चुनाव भी लड़ रही हैं।

भाजपा ने बदल दिया चाल, चरित्र और चेहरा

करुणा शुक्ला ने कहा कि पार्टी ने चाल, चरित्र व चेहरा बदल लिया है। पार्टी ने विचारधारा से समझौता करने केसाथ ही नैतिक मूल्यों को ही समाप्त कर दिया है।

इस कारण उन्होंने 32 साल के भाजपा के राजनीतिक कॅरियर को दफन कर कांग्रेस में शामिल हुई हैं।
 
नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो व्यक्ति 45 वर्ष पहले विवाह करने के बाद अपनी पत्नी जसोदाबेन के साथ पति धर्म नहीं निभा सके वे आज महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं।

गोधरा कांड में भले ही उन्हें एसआईटी से क्लीन चिट मिल गई है लेकिन मानवता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। मोदी आज भोले बाबा से ऊपर उठ गए हैं।

वे अपने नाम की माला जपवा रहे हैं। कांग्रेस मुक्त भारत का नारा दे रहे हैं। ऐसे परिवार के खिलाफ बोल रहे हैं जिन्होंने अपना सब कुछ देश के नाम कुर्बान किया है।
विज्ञापन

राजनाथ पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

करूणा शुक्ला ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने गोमती के उद्धार के लिए 800 करोड़ रुपये दिए थे। लेकिन इसमें से 100 करोड़ रुपये भी खर्च नहीं किए गए। सारा पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया।

इस मामले में राजनाथ सिंह से सवाल पूछा जाना चाहिए। छत्तीसगढ़ में भी राजनाथ सिंह ने पैसे का खूब दोहन किया है।

पुत्तू अवस्थी को धोखा देकर उनसे सीट खाली करवाई। आडवाणी ने अपना जीवन पार्टी में लगा दिया। लेकिन उन्हें भी किनारे कर दिया।

उन्होंने कहा कि केवल अंगवस्त्र ओढऩे से विरासत नहीं मिल जाती। आज अटल का स्वास्थ्य इस बात की गवाही नहीं देता है कि वे किसी को कुछ कह-सुन सकें। ऐसे में उनकी पुरानी फोटो का इस्तेमाल भाजपा कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें