फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कारगिल शहीद यशवीर सिंह की पत्नी सम्मानित

विज्ञापन
मुनेश देवी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
लखनऊ। मध्य कमान की ओर से कारगिल शहीद यशवीर सिंह की पत्नी मुनेश देवी को शुक्रवार को मेरठ स्थित उनके आवास पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि भारतीय सेना 26वां कारगिल विजय दिवस समारोह 26 जुलाई को मनाएगी। इसके उपलक्ष्य में घर-घर शौर्य सम्मान महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत शहीदों के परिजनों को उनके घर जाकर सम्मानित किया जा रहा है। शहीदों के परिजनों को सम्मान पत्र तथा स्मृतिचिह्न भेंट किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसी क्रम मेरठ में फजलपुर रोहटा रोड निवासी मुनेश देवी को सम्मानित किया गया। उनके पति यशवीर सिंह कारगिल युद्ध में जांबाजी का परिचय देते हुए शहीद हो गए थे। उन्हें मरणोपरांत वीर चक्र से सम्मानित किया गया था। मुनेश देवी को सम्मानित करने के दौरान उनकी आवश्यकताओं के बारे में भी जानकारी ली गई। साथ ही उनकी समस्याओं को त्वरित गति से निस्तारित करवाने का आश्वासन भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें