फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 20 हजार होगी कन्या विद्याधन राशि

Wed, 16 Oct 2013 01:20 PM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य सरकार कन्या विद्याधन योजना की प्रोत्साहन राशि 30 हजार से घटाकर 20 हजार रुपये करने की तैयारी में है।
विज्ञापन


सरकार ज्यादा से ज्यादा को लाभ पहुंचाने के मकसद से सरकार यह कदम उठाने जा रही है। बताया जा रहा है कि इसपर काफी हद तक सहमति बन चुकी है और जल्द ही आदेश जारी किया जा सकता है।

सूत्रों का कहना है कि शासन स्तर पर इस संबंध में उच्चाधिकारियों की एक बैठक बुलाई गई थी। इसमें जिलों से कन्या विद्याधन योजना की प्रोत्साहन राशि की मांग पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


पढ़ें- 'सामाजिक सद्भाव लाएगा अखिलेश का लैपटॉप'

बजट के अभाव में सभी पात्र छात्राओं को कन्या विद्याधन नहीं मिल पा रहा है। लिहाजा विचार-विमर्श के दौरान तय किया गया कि प्रोत्साहन राशि 10 हजार रुपये कम कर दी जाए, जिससे योजना का लाभ अधिक से अधिक छात्राओं को मिल सके।

सूत्रों का कहना है कि इस पर सहमति बन गई है। इसकी पुष्टि विभाग के एक अधिकारी भी करते हैं। वह कहते हैं कि राज्य सरकार की मंशा और अधिक छात्राओं को कन्या विद्याधन देने की है।

इसके लिए प्रोत्साहन राशि कम किया जा रहा है। कन्या विद्याधन की पात्रता के तहत अभिभावक की तय आय सीमा भी बढ़ाने पर विचार हो रहा है।

पढ़ें- कैसे मिलेगा लैपटॉप, स्टूडेंट्स के नाम तो गायब हैं

कन्या विद्याधन के लिए इंटर पास उन छात्राओं को पात्र माना गया है जिनके अभिभावकों की सालाना आय 35 हजार रुपये है। वर्ष 2013-14 में इसके लिए 1 लाख 35 हजार 519 छात्राओं को चिह्नित किया गया।
विज्ञापन


446.35 करोड़ रुपये की व्यवस्था भी की गई। इसके बाद भी योजना का लाभ सभी छात्राओं को नहीं मिल पा रहा है। जिलों से इसके लिए लगातार बजट की मांग की जा रही है।

लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें