फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अष्टमी का कन्या पूजन 18 को

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन




लखनऊ। शारदीय नवरात्र में महाअष्टमी और महानवमी पर कन्या पूजन का विशेष महत्व है। इस बार अष्टमी का कन्या पूजन 18 अक्तूबर और नवमी का कन्या पूजन 19 अक्तूबर को किया जाएगा। 20 अक्तूबर को सुबह 9:34 बजे तक भी नवमी पूजन कर सकते हैं।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि काशी पंचांग के मुताबिक अष्टमी तिथि 18 अक्तूबर को सुबह 5:54 बजे से 19 अक्तूबर सुबह 6:53 बजे तक रहेगी। नवमी तिथि 19 अक्तूबर सुबह 6:53 बजे से 20 अक्तूबर सुबह 9:34 बजे तक है। कन्या पूजन में नौ कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर चरण धोने, तिलक लगाने, चुनरी ओढ़ाने और हलवा-पूरी व चने का भोजन कराने की परंपरा है। साथ में एक बालक को भैरव स्वरूप मानकर भोजन कराया जाता है। 20 अक्तूबर को नवमी तिथि समाप्त होने के बाद दशमी लगेगी। इसी दिन व्रत का पारण, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और विजयदशमी पर्व मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें