फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्कूल वैन पर पथराव करने के आरोपी कांवड़िये गिरफ्तार

Thu, 06 Aug 2026 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चौक में सोमवार को चरक चौराहे के पास स्कूल वैन पर पथराव करने के चार आरोपी कांवड़ियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना के दौरान आरोपियों के पास मौजूद बाइक भी सीज कर दी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी उन्नाव के हसनगंज का रहने वाला संदीप राजपूत, बृजेश राजपूत, नितिन और अनुज कुमार है। वहीं, भागे चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। इनके खिलाफ वैन चालक मौलवीगंज निवासी आमिर ने हत्या का प्रयास, मारपीट और बलवा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आमिर के अनुसार, वह सोमवार सुबह छात्रा अमायरा, बैतूल, आर्या और रोशनी को स्कूल छोड़ने जा रहे थे। सड़क पर काफी भीड़ थी। वह चौक स्थित चरक चौराहे पर पहुंचे थे तभी वैन आगे जा रहे कांवड़ियों के समूह की बाइक से छू गई थी। इस बात पर आरोपी आग बबूला हो गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर आरोपियों ने वैन पर पथराव कर दिया। लाठियों और डंडों से वैन के शीशे तोड़ दिए। घटना से वैन में बैठे बच्चे घबरा गए थे। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें